कोलकाता : मां के दीदार को पथरायीं बेटे की आंखें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2019 2:25 AM
कोलकाता : 85 वर्षीय मेरी मां की हड्डियों में भले ही बहुत जोर ना हो लेकिन आज वहीं हमारे परिवार की आधार स्तंभ हैं. हावड़ा स्टेशन का कोना-कोना छान मारा, लेकिन न जाने वह कहां गुम हो गयीं. यह कहते-कहते एक बार फिर वह स्टेशन के हर कोने को निहारते हैं, उनकी आंखे भर आती […]
कोलकाता : 85 वर्षीय मेरी मां की हड्डियों में भले ही बहुत जोर ना हो लेकिन आज वहीं हमारे परिवार की आधार स्तंभ हैं. हावड़ा स्टेशन का कोना-कोना छान मारा, लेकिन न जाने वह कहां गुम हो गयीं. यह कहते-कहते एक बार फिर वह स्टेशन के हर कोने को निहारते हैं, उनकी आंखे भर आती हैं. ये बातें नरेंद्र प्रसाद नामक एक यात्री ने कहीं जिनकी मां हावड़ा स्टेशन से खो गयीं. उन्होंने बताया कि वह अपनी मां दीपा देवी को साथ लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे थे.
बिहार के मुंगेर जाने के लिए उन्हें हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस पकड़नी थी, लेकिन ट्रेन तो छूट ही गयी साथ ही उनकी मां दीपा देवी भी स्टेशन की भीड़ में कहीं गुम हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना अंतर्गत बारियार गांव रहनेवाले हैं. वह अपने परिवार के साथ ओड़िशा के कटक में अपने एक रिश्तेदार के शादी में शामिल होने गये हुये थे और शादी संपन्न होने के बाद आठ फरवरी को धौली एक्सप्रेस से हावड़ा रवाना हुए.
नौ फरवरी को अपने समय से घंटो देरी से धौली एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन के न्यू कॉम्लेक्स में पहुंची. तबतक हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से दोपहर 1.33 बजे जमालपुर एक्सप्रेस के रवाना होने का समय हो गया था. पूरा परिवार हावड़ा स्टेशन के न्यू से ओल्ड कॉम्पलेक्स की तरफ भागा. नरेंद्र बताते हैं कि स्टेशन पर तो भीड़ थी, साथ में बुजुर्ग मां को लेकर हम तेजी से प्लेटफॉर्म की तरफ भागे लेकिन ट्रेन तक पहुंचने से पहले ही भीड़ में मां दीपा देवी गुम हो गयीं.
घटना के बाद परिवार के कई सदस्य मुंगेर से हावड़ा पहुंच गये हैं. रेलवे सुरक्षा बल व जीआरपी के अधिकारी भी उनकी तलाश में हैं लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला. घटना के बाद नरेंद्र प्रसाद ने हावड़ा स्टेशन के राजकीय रेल पुलिस थाने में मां की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










