सीबीआई प्रकरण : फिर कोलकाता में बनेगा भाजपा विरोधी मंच, धरने में शामिल होंगे केजरीवाल

Published at :03 Feb 2019 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई प्रकरण : फिर कोलकाता में बनेगा भाजपा विरोधी मंच, धरने में शामिल होंगे केजरीवाल

कोलकाता : कोलकाता में सोमवार को एक बार फिर भाजपा विरोधी मंच बनेगा. 19 जनवरी को कोलकाता में भाजपा के खिलाफ यूनाइटेड इंडिया रैली के बाद सोमवार को भी फिर से भाजपा विरोधी दल कोलकाता में जुटेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता में सोमवार को एक बार फिर भाजपा विरोधी मंच बनेगा. 19 जनवरी को कोलकाता में भाजपा के खिलाफ यूनाइटेड इंडिया रैली के बाद सोमवार को भी फिर से भाजपा विरोधी दल कोलकाता में जुटेंगे और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भाजपा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार कोलकाता आयेंगे. वह एयर इंडिया के विमान से सुबह ग्यारह बजे के आसपास कोलकाता पहुंचेंगे तथा सीधे मेट्रो चैनल पर पहुंचेंगे और सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ ममता का साथ देंगे.

उल्लेखनीय है कि रविवार को एक हाई वोल्‍टेज ड्रामा में कोलकाता पुलिस ने कुछ समय के लिए सीबीआई की उस टीम को हिरासत में रखा जो पुलिस कमिश्‍नर राजीव कुमार के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी. बाद में ममता ने इसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर की गयी कार्रवाई करार दिया. तृणमूल कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ आरोप लगाते रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola