आज ब्रिगेड में अपनी ताकत दिखायेगा वामो
Updated at : 03 Feb 2019 1:10 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य में चुनावी बिगुल फूंकेंगे कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले वाममोर्चा रविवार को अपनी ताकत दिखायेगा. भले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई हो, लेकिन इसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. रविवार को ब्रिगेड में आयोजित होनेवाली सभा के माध्यम से वाममोर्चा अपना चुनावी बिगुल फूंकेंगे. राजनीतिक हलकों […]
विज्ञापन
राज्य में चुनावी बिगुल फूंकेंगे
कोलकाता : लोकसभा चुनाव के पहले वाममोर्चा रविवार को अपनी ताकत दिखायेगा. भले ही लोकसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई हो, लेकिन इसके लिए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है.
रविवार को ब्रिगेड में आयोजित होनेवाली सभा के माध्यम से वाममोर्चा अपना चुनावी बिगुल फूंकेंगे. राजनीतिक हलकों में लोक चुनाव के पहले वामपंथियों की निगाहें पूरी तरह से तीन फरवरी के ब्रिगेड रैली पर टिक गयी हैं. चुनावी रणनीतिकारों को इसी रैली से चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि माकपा समेत तमाम वामपंथी दलों ने रविवार को ब्रिगेड मैदान में होनेवाली रैली को सफल बनाने में अपनी ताकत झोंक दी है. चुनाव से पहले की यह काफी महत्वपूर्ण सभा मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद ही तमाम दलों को चुनावी कवायद में जुटना है. भाजपा सरकार द्वारा पेश बजट ने उसके किसान व सर्वहारा वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने की कोई कसर नहीं छोड़ी है.
वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते 19 जनवरी को ब्रिगेड में सभा की थी, जिसमें विभिन्न राज्यों से केंद्र सरकार के खिलाफ लगभग 22 विपक्षी दलों के नेता पहुंचे थे. ऐसे में माकपा के लिए ब्रिगेड सभा के माध्यम से अपनी नयी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी, क्योंकि वाममोर्चा केंद्र सरकार की भाजपा व पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस दोनों का ही विरोध कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




