हावड़ा जिले के बागनान में हुआ हादसा, गंगासागर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त श्रद्धालु की मौत

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा : गंगासागर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गये हैं. घटना शनिवार सुबह बागनान थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के चंद्रपुर मोड़ के पास घटी है. घायलों को बागनान ग्रामीण अस्पताल आैर उलबेड़िया महकमा अस्पताल में […]

विज्ञापन
हावड़ा : गंगासागर जा रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल हो गये हैं. घटना शनिवार सुबह बागनान थाना अंतर्गत छह नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के चंद्रपुर मोड़ के पास घटी है. घायलों को बागनान ग्रामीण अस्पताल आैर उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
मृतक का नाम त्रिभुवन वर्मा (61) है. ये सभी उत्तर प्रदेश के सीतापुर से आ रहे थे.जानकारी के अनुसार, कोलकाता जा रही बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक डंफर से टकरा गयी. राहत व बचाव कार्य के लिए स्थानीय लोग आैर पुलिस पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने डंफर को अपने कब्जे में ले लिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola