तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बने दो और जेटी, इस बार मुड़ी गंगा में नहीं होगी ड्रेजिंग की समस्या
Updated at : 27 Dec 2018 12:14 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : गंगासागर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने अपने दम पर मुड़ी गंगा में ड्रेजिंग कराने का काम शुरू किया है. हालांकि ड्रेजिंग का कार्य मुख्य रूप से केंद्र सरकार की आरे से किया जाता है. लेकिन बार-बार आवेदन करने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर राज्य सरकार ने अपने स्तर […]
विज्ञापन
कोलकाता : गंगासागर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने अपने दम पर मुड़ी गंगा में ड्रेजिंग कराने का काम शुरू किया है. हालांकि ड्रेजिंग का कार्य मुख्य रूप से केंद्र सरकार की आरे से किया जाता है. लेकिन बार-बार आवेदन करने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर राज्य सरकार ने अपने स्तर पर ही ड्रेजिंग शुरू किया है.
राज्य सरकार ने लॉट नंबर आठ पर एक नंबर जेटी का पुनर्विकास करते हुए इस बार इस जेटी का भी प्रयोग करने का फैसला लिया है. ड्रेजिंग की समस्या के कारण एक नंबर जेटी पिछले चार-पांच साल से बंद पड़ी थी, इसके साथ ही राज्य सरकार ने मुड़ी गंगा में वेणुवन में एक नया जेटी तैयार किया है. जिस पर 18 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. इस नये जेटी से ट्रेन के माध्यम से आनेवाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा होगी.
वे नामखाना से वेणुवन के लिए आसानी से पहुंच सकते हैं. इस संबंध में गंगा सागर बक्खाली उन्नयन पर्षद के चेयरमैन बंकिम चंद्र हाजरा ने बताया कि मुड़ीगंगा पर ड्रेजिंग का काम तेजी से चल रहा है. सात जनवरी के बाद से 12 जेटियों के माध्यम से पुण्यार्थियों को मुड़ीगंगा पार कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि लगातार ड्रेजिंग से मुड़ी गंगा का जलस्तर 1.45 मीटर हो गया है. अगले कुछ दिनों में ड्रेजिंग जारी रहेगी, जिससे यह बढ़कर 2.5 मीटर हाे जायेगा. इससे यहां नाैकाओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




