फ्लाइट में आतंकी होने का किया मजाक, हुआ गिरफ्तार

Updated at : 27 Nov 2018 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लाइट में आतंकी होने का किया मजाक, हुआ गिरफ्तार

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट से एक संदिग्ध युवक को फ्लाइट में आतंकी होने का मजाक करने पर गिरफ्तार कर लिया गया. विमान में उस वक्त दहशत फैल गयी, जब आरोपी फोन पर विमान को उड़ाने की धमकी भरा एक मैसेज टाइप […]

विज्ञापन
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार की सुबह कोलकाता से मुंबई जाने वाली फ्लाइट से एक संदिग्ध युवक को फ्लाइट में आतंकी होने का मजाक करने पर गिरफ्तार कर लिया गया. विमान में उस वक्त दहशत फैल गयी, जब आरोपी फोन पर विमान को उड़ाने की धमकी भरा एक मैसेज टाइप कर एक व्यक्ति को भेज रहा था, जिस कारण से संदेह होते ही तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया गया. यात्री की पहचान योग वेदान पोद्दार के रूप में हुई है. वह कोलकाता के बेलियाघाटा के राधा माधव दत्ता गार्डन लेन का निवासी है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार सुबह 8.30 बजे की है. फ्लाइट संख्या 9W 472 में घटी. पोद्दार सुबह जेट एयरवेज की कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट में सवार था. फ्लाइट में करीब 60 के आस-पास यात्री थे. बताया जा रहा है कि फ्लाइट रवाना होने के लिए रनवे पर थी, इसी दौरान पोद्दार किसी से चैटिंग कर रहा था.
उसने चैटिंग करते हुए अपने मुंह पर रुमाल लगाकर एक सेल्फी ली और फोटो के साथ एक मैसेज एक व्यक्ति को भेजा, जिसमें फ्लाइट में आतंकी और विमान उड़ाने की धमकी लिखा था. पास के सहयात्रियों ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते हुए सुना.
युवक के आतंकी गतिविधि में शामिल होने का संदेह करते हुए तुरंत इसकी जानकारी पैसेंजर ने क्रू को बतायी. इसके बाद उसने प्लेन को सेफ पार्किंग एरिया में ले जाने का फैसला किया. यह बात एयरपोर्ट के अधिकारियों तक भी पहुंचायी गयी. फौरन कार्रवाई करते हुए सीआइएसएफ के अधिकारियों ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. इधर घटना के लगभग एक घंटा बाद उक्त फ्लाइट को रवाना किया गया.
प्राथमिक पूछताछ में कहा, दोस्त के साथ कर रहा था मजाक
इधर गिरफ्तार युवक के पिता का कहना है कि वह मजाक में ऐसा लिखकर अपने दोस्त को भेजा है. इधर युवक ने भी प्राथमिक पूछताछ में ऐसा ही बयान दिया है लेकिन संदेह होने के कारण उससे अभी भी पूछताछ की जा रही है. इधर पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों से जुड़ी धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए आगे की कार्रवाई निश्चित प्रक्रिया के तहत ही की जायेगी.
पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री किससे बात करते हुए हमले की धमकी दे रहा था. जिसे मैसेज भेजा था. वह कौन है. इन सारे तथ्यों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
खुफिया विभाग भी कर रही है पूछताछ
इधर इस मामले को 26/11 को ध्यान में रखते हुए विशेष गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तार युवक से खुफिया विभाग की टीम भी गहन पूछताछ कर रही है. उसके द्वारा मैसेज भेजे गये व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी लेने में खुफिया विभाग की टीम जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola