कोकीन के साथ फुटबॉल कोच गिरफ्तार, स्कूल- कॉलेज में करता था सप्लाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2018 6:05 PM
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके से कोकीन के साथ एक पूर्व फुटबॉलर को गिरफ्तार किया है. दबोचे गये आरोपी का नाम एमैनुएल (40) है. वर्तमान में वह असम के गुवाहाटी के एक स्कूल में फुटबॉल टीम का कोच है. […]
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर दक्षिण कोलकाता के हाजरा इलाके से कोकीन के साथ एक पूर्व फुटबॉलर को गिरफ्तार किया है.
दबोचे गये आरोपी का नाम एमैनुएल (40) है. वर्तमान में वह असम के गुवाहाटी के एक स्कूल में फुटबॉल टीम का कोच है. उसके पास से एक प्लास्टिक के पाउच में 10 ग्राम कोकीन जब्त हुई है. इसकी कीमत 80 हजार रुपये है. लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल सूत्रों के मुताबिक एमैनुएल लंबे समय से कोलकाता पुलिस की वांटेड लिस्ट में था.
मार्च 2018 में पुलिस ने केल्विन जिनूदे नाम के एक अन्य फुटबॉलर को गिरफ्तार किया था. उसी ने बताया था कि एमैनुअल उसके लिए कोलकाता के विभिन्न नाइट पार्टियों के लिए ड्रग्स सप्लाई करता था. शहर के कुछ अंग्रेजी माध्यम के स्कूल व कॉलेज छात्रों का भी वह ड्रग्स सप्लायर था.
मंगलवार की रात हाजरा मोड़ पर उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना लालबाजार के एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे घेर कर दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










