हुगली : पंडाल में तोड़फोड़, आरोपी तृणमूल पार्षद को पीटा

Updated at : 21 Oct 2018 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
हुगली : पंडाल में तोड़फोड़, आरोपी तृणमूल पार्षद को पीटा

हुगली : उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड के पार्षद व जल विभाग के सीआइसी सुमित चक्रवर्ती व उनके समर्थकों पर एक दुर्गापूजा पंडाल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. आरोप है कि सुमित के इशारे पर विजया दशमी को तड़के स्थानीय यंग स्टार क्लब दुर्गा मंडप में तोड़फोड़ की गयी. इस घटना के […]

विज्ञापन
हुगली : उत्तरपाड़ा नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड के पार्षद व जल विभाग के सीआइसी सुमित चक्रवर्ती व उनके समर्थकों पर एक दुर्गापूजा पंडाल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. आरोप है कि सुमित के इशारे पर विजया दशमी को तड़के स्थानीय यंग स्टार क्लब दुर्गा मंडप में तोड़फोड़ की गयी. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने आरके स्ट्रीट में सड़क जाम किया और उत्तरपाड़ा थाना में शिकायत दर्ज करायी.
खबर पाकर चेयरमैन दिलीप यादव के घटनास्थल पर पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने उनका घेराव कर प्रदर्शन किया. इसके बाद अगली सुबह पार्षद सुमित की स्थानीय लोगों और क्लब के सदस्यों ने जमकर पिटाई की. खबर पाकर पुलिस पहुंची और हंगामा शांत किया. पुलिस कमिश्नर अजय कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने जय पौड़ेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola