Kolkata : फिर एक निर्माणाधीन ब्रिज गिरा, माजेरहाट, सिलीगुड़ी के बाद अब काकद्वीप में हुई घटना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2018 12:02 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर निर्माणाधीन ब्रिज गिर गया. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुल गिरने के बाद ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गयी. पुलिस ने उस ओर जाने वाले सभी रास्ते को […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर निर्माणाधीन ब्रिज गिर गया. घटना दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप क्षेत्र की है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुल गिरने के बाद ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गयी.
पुलिस ने उस ओर जाने वाले सभी रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस के मुताबिक, काकद्वीप में कल्नागिनी नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज का हिस्सा सुबह10 बजे गिर गया. घटना की जांच की जा रही है.
दक्षिण 24 परगना जिले के डीएम वाइ रत्नाकर राव ने कहा कि घटना सोमवार सुबह दस बजे के आस-पास हुई. फिलहाल अब तक किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है. मौके पर अधिकारियों की एक टीम पहुंची है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
मालूम हो कि इसके पहले 4 सितंबर को दक्षिण कोलकाता के माजेरहाट में ब्रिज दुर्घटना हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी थी. 24 लोग जख्मी हुए थे.
उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










