बोरे में बंद मिली महिला उल्टाडांगा की रहनेवाली

Updated at : 22 Sep 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
बोरे में बंद मिली महिला उल्टाडांगा की रहनेवाली

कोलकाता : आनंदपुर इलाके में स्थित पंचानन ग्राम में एक खाल के पास बोरे में बंद मिली महिला की शिनाख्त कर ली गयी है. मृत महिला का नाम अर्चना पलांदार (27) है. वह उल्टाडांगा इलाके में रहती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद अर्चना के पति ने कोलकाता पुलिस शवगृह में उसकी पहचान […]

विज्ञापन
कोलकाता : आनंदपुर इलाके में स्थित पंचानन ग्राम में एक खाल के पास बोरे में बंद मिली महिला की शिनाख्त कर ली गयी है. मृत महिला का नाम अर्चना पलांदार (27) है. वह उल्टाडांगा इलाके में रहती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद अर्चना के पति ने कोलकाता पुलिस शवगृह में उसकी पहचान अर्चना के रूप में की.
मृत महिला के परिवारवालों से पता चला कि वह 18 सितंबर को इलाके से लापता थी. अंतिम बार मामा के पास मोबाइल बनवाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा था. देर रात तक घर नहीं लौटने पर मामा को फोन किया गया, तो उसके वहां नहीं आने का पता चला. इसके बाद उसके लापता होने की शिकायत उल्टाडांगा थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस को पता चला कि वर्ष 2015 में भी एक बार वह घर से बाहर निकली थी.
लेकिन कुछ दिन बाद लौट आयी थी. हाल ही में सोशल मीडिया पर उसकी किसी व्यक्ति से गहरी दोस्ती थी. वह घर से निकलने के बाद किसके साथ गयी, इसका पता उन्हें नहीं चला. इधर पुलिस को पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को कंबल से लपेटकर खाल में फेंक दिया गया. अब उसकी हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसके कातिल का पता लगाने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola