नौ फ्लाइओवर का जायजा लेंगे मंत्री
Updated at : 20 Sep 2018 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य में चार सितंबर को माझेरहाट पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के सभी पुलों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि महानगर के कई पुलों की हालत बेहद ‘जर्जर’ है और इन पुलों के तत्काल मरम्मत की जरूरत है. यह सात […]
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में चार सितंबर को माझेरहाट पुल का एक हिस्सा ढहने की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर के सभी पुलों का निरीक्षण करने के बाद कहा कि महानगर के कई पुलों की हालत बेहद ‘जर्जर’ है और इन पुलों के तत्काल मरम्मत की जरूरत है.
यह सात पुल उन 20 पुलों में शामिल हैं, जिनकी पहचान पीडब्ल्यूडी ने ‘खस्ताहाल’ ढांचों के तौर पर की है. अब इन पुलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम गुरुवार को महानगर के नौ फ्लाइओवर का दौरा करेंगे. गुरुवार को सुबह 11 बजे शहरी विकास मंत्री कालीघाट ब्रिज से फ्लाइओवर का दौरा शुरू करेंगे और उसके बाद बिजन सेतु, अरबिंदो सेतु, ढाकुरिया पुल, बाघाजतिन ब्रिज, डॉ बीआर अंबेडकर ब्रिज, चिंगड़ीहाटा ब्रिज, उल्टाडांगा ब्रिज और बंकिम सेतु का दौरा करेंगे.
राज्य सचिवालय के अनुसार, राज्य सरकार ने केएमडीए , लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग को अपने अधिकार क्षेत्र के सभी ब्रिजों की समीक्षा कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. 28 सितंबर को राज्य सचिवालय में होनेवाली बैठक में सभी ब्रिजों की स्थिति पर चर्चा की जायेगी.
गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में महानगर के सात पुलों को काफी जर्जर करार दिया है और इन ब्रिजों का जल्द से जल्द मरम्मत करने की सिफारिश की है. इन ब्रिजों में बिजन सेतु, गौरीबाड़ी अरबिंदो सेतु, बेलगछिया पुल, टॉलीगंज सर्कुलर रोड पुल, ढाकुरिया पुल, टाला पुल और सांतरागाछी पुल के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




