बहरामपुर : मुर्शिदाबाद में नौका पलटी, 7 लापता

Updated:
विज्ञापन

बहरामपुर : मुर्शिदाबाद जिले के भैरव नदी में बृहस्पतिवार की शाम एक नौका पलट गयी. इसके बाद से सात लोग लापता हैं. जिला मजिस्ट्रेट पी उलगनाथन के मुताबिक दो नौकाएं गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हरिहरपुरा से वृंदावनपुर के लिए चली. दोनों नावों पर 40 लोग सवार थे. इनमें से एक गरीबपुर में पलट गयी. […]

विज्ञापन
बहरामपुर : मुर्शिदाबाद जिले के भैरव नदी में बृहस्पतिवार की शाम एक नौका पलट गयी. इसके बाद से सात लोग लापता हैं. जिला मजिस्ट्रेट पी उलगनाथन के मुताबिक दो नौकाएं गुरुवार शाम साढ़े छह बजे हरिहरपुरा से वृंदावनपुर के लिए चली. दोनों नावों पर 40 लोग सवार थे. इनमें से एक गरीबपुर में पलट गयी.
उन्होंने बताया, “कुछ लोगों को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग तैर कर किनारे पर आ गये. पांच से सात लोगों के लापता होने की आशंका है.” अधिकारी ने बताया, “हमने उनके लिए तलाश अभियान शुरू किया है. अंधेरा होने के कारण अभियान के संचालन के लिए प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है. “ लापता लोगों के डूबने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा, “हो सकता है कि वे धारा के साथ बह गए हों. उनका पता लगाने के लिए हम अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहे हैं.”
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola