तृणमूल और भाजपा में फिर झड़प, 10 सीट के साथ भाजपा ने किया बोर्ड गठन
Updated at : 29 Aug 2018 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : श्यामपुर के बाद उलबेड़िया के तुलसीबेड़िया ग्राम पंचायत बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल कांग्रेस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प आैर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से पत्थर आैर बमबाजी की गयी.इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं. घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची. हालात बेकाबू […]
विज्ञापन
हावड़ा : श्यामपुर के बाद उलबेड़िया के तुलसीबेड़िया ग्राम पंचायत बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल कांग्रेस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प आैर मारपीट हुई. दोनों पक्षों की ओर से पत्थर आैर बमबाजी की गयी.इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं. घटना की खबर मिलते ही पुलिस पहुंची. हालात बेकाबू होते देख रैफ को तैनात करना पड़ा.
तुलसीबेड़िया ग्राम पंचायत में भाजपा को 10 सीट, तृणमूल कांग्रेस को सात सीट आैर निर्दल को एक सीट हासिल हुई है. बोर्ड गठन के दौरान निर्दल ने अपना समर्थन तृणमूल कांग्रेस को दे दिया. इस तरह भाजपा ने अपना बोर्ड बनाया. यहीं से भाजपा आैर तृणमूल कांग्रेस के बीच झड़प आैर मारपीट शुरू हुई.
मालूम रहे कि सोमवार श्यामपुर में धानढाली ग्राम पंचायत बोर्ड गठन के दौरान तृणमूल कांग्रेस आैर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई थी. दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी आैर बमबाजी की गयी थी. धानढाली ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस को 10, भाजपा को 6 आैर निर्दल को एक सीट मिली है. सोमवार बोर्ड गठन होने के समय यहां जमकर बवाल हुआ था.
वहीं आंदुल में भी बोर्ड गठन के दौरान भाजपा आैर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना घटी. इस घटना के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से पथावरोध किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने अवरोध को हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




