नोटिस देने गये पुलिस अधिकारी को मारा घूंसा, बाउंसर-मालिक अरेस्ट, ठगी के आरोप में पूछताछ के लिए नोटिस देने गयी थी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में पूछताछ के लिए नोटिस देने गये पुलिस अधिकारी को उक्त कंपनी के मालिक के इशारे पर बाउंसर ने घूंसा जड़ दिया. इस घटना में पुलिस ने उक्त बाउंसर और कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है. घटना विधाननगर के बागुईहाटी इलाके की […]

विज्ञापन
कोलकाता : नौकरी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में पूछताछ के लिए नोटिस देने गये पुलिस अधिकारी को उक्त कंपनी के मालिक के इशारे पर बाउंसर ने घूंसा जड़ दिया. इस घटना में पुलिस ने उक्त बाउंसर और कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया है. घटना विधाननगर के बागुईहाटी इलाके की है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कंपनी का मालिक राजीव चौधरी और बाउंसर अरिंदम मुखर्जी शामिल है.
क्या है मामला
आरोप है कि उक्त कंपनी ने कई लोगों से एयर होस्टेस, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, केबिन क्रू, ट्रैवल टूरिज्म समेत कई विभागों में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगे हैं. इसे लेकर कंपनी और उसके स्टॉफ के खिलाफ बागुईहाटी थाने में कई शिकायतें भी दर्ज हैं.
सोमवार की दोपहर दो बजे के आस-पास सब इंस्पेक्टर चंद्रनाथ बट्टबयाल उस कंपनी के मालिक राजीव चौधरी को नोटिस देने के लिए चिनार पार्क स्थित उसके दफ्तर में गये थे. इसी दौरान कंपनी के मालिक के इशारे पर उसके बाउंसर ने पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया. पुलिस अधिकारी को घूंसा मारा. पुलिस का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उक्त कंपनी के खिलाफ बेरोजगार लोगों को एयरपोर्ट में जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगी करने का मामला दर्ज है. राजीव पिछले काफी समय से कंपनी का पता बदलकर फरार था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola