उत्तर हावड़ा में साध्वीश्रीजी का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश
Updated at : 22 Jul 2018 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

हावड़ा : महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री डॉ. पीयूष प्रभाजी, सहवर्तिनी साध्वीश्री भावनाश्रीजी, साध्वीश्री सुधा कुमारीजी व साध्वी श्री दिप्तियशाजी का भव्य चातुमार्सिक प्रवेश शनिवार को उत्तर हावड़ा स्थित श्रीराम वाटिका में हुआ. साध्वीश्रीजी प्रात: दक्षिण हावड़ा से विहार कर उत्तर हावड़ा में चातुर्मास हेतु पधारी. भव्य जुलूस में सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं […]
विज्ञापन
हावड़ा : महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री डॉ. पीयूष प्रभाजी, सहवर्तिनी साध्वीश्री भावनाश्रीजी, साध्वीश्री सुधा कुमारीजी व साध्वी श्री दिप्तियशाजी का भव्य चातुमार्सिक प्रवेश शनिवार को उत्तर हावड़ा स्थित श्रीराम वाटिका में हुआ. साध्वीश्रीजी प्रात: दक्षिण हावड़ा से विहार कर उत्तर हावड़ा में चातुर्मास हेतु पधारी. भव्य जुलूस में सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने भाग लिया. स्थानीय श्रीराम वाटिका में ज्यों ही साध्वीश्री का प्रवेश हुआ सभी ने एक स्वर में साध्वी श्रीजी स्वागतम्-स्वागतम् के स्वर गूंजायमन किये. तत्पश्चात् साध्वीश्री के स्वागत अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ.
सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का उच्चारण साध्वीश्रीजी के मुखारविंद से किया गया. तत्पश्चात् अभिनंदन के क्रम में उत्तर हावड़ा सभा के अध्यक्ष जतन पारख, महिला मंच अध्यक्ष कंचन देवी पारख, कोलकाता सभा के अध्यक्ष बुधमल लुनिया, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनोज सिंघी, टीपीएफ अध्यक्ष राकेश सिंघी ने अभिनंदन व स्वागत के व्यक्तव्य दिये. स्थानीय महिला मंडल, कन्या मंडल व ज्ञानशाला के बच्चों की स्वागत गीतिका ने पूरे वातावरण को सरस बना दिया. साध्वीश्रीजी के संसार पक्षीय नातीने परिवार की ओर से सुनीता सेठिया ने अपने विचारों की प्रस्तुति दी. साध्वीश्री भावनाश्रीजी ने कहा कि इसी श्रीराम वाटिका में हमारे आराध्य परम पूज्य गुरुदेव ने चार दिवसीय प्रवास किया. जिसकी स्मृतियां आज भी मानस पटल पर अंकित हैं.
साध्वीश्री डॉ. पीयूष प्रभाजी ने अपने प्रेरणा पाथेय में कहा कि वस्तुत: यह अभिनंदन आचार्य प्रवर का है, जहां से हमें हर पल ऊर्जा प्राप्त होती है. चातुर्मास हेतु हम उत्तर हावड़ा पधारे हैं. यह पूरे महानगर का चातुर्मास है और चातुर्मास के चार महीनों का समय धर्म की आराधना का होता है. रैली में कोलकाता महानगर की कई संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित हुए. महासभा के मुख्य न्यासी भीखमचंद पुगलिया, उत्तर हावड़ा से पार्षद गीता राय, अखिल भारतीय महिला मंडल की ट्रस्टी सायर बैंगानी, उत्तर हावड़ा सभा के ट्रस्टी व पदाधिकारी इस भव्य जुलुस में संभागी बने.
कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के मंत्री राकेश संचेती ने किया. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजकरण बोथरा, अमरचंद दुगड़, जुगल किशोर बोथरा, जेठमल शामसुखा, ज्ञानचंद मुशरफ, संदीप कोचर, उमेद सेठिया, प्रदीप बैद, अशोक डागा, नोरतन दुगड़, कुलदीप लुनिया, तेयुप मंत्री प्रवीण सिंघी, महिला मंडल मंत्री सीमा बैद, अरुण बोहरा, मनीष धाडेवाल, दिनेश लुनिया, छत्तर कोठारी, रंजीत बोथरा आदि की सक्रिय भूमिका रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




