सोने की दुकान से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

Updated at : 19 Jul 2018 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
सोने की दुकान से नकदी समेत लाखों के गहने चोरी

कोलकाता : राजारहाट थानांतर्गत दक्षिण नयाबाद इलाके में पंचायत की सदस्य के घर में स्थित सोने की दुकान से नकदी समेत लाखों के गहने की चोरी की घटना सामने आयी है. घटना के बाद ही थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक राजारहाट चांदपुर के […]

विज्ञापन
कोलकाता : राजारहाट थानांतर्गत दक्षिण नयाबाद इलाके में पंचायत की सदस्य के घर में स्थित सोने की दुकान से नकदी समेत लाखों के गहने की चोरी की घटना सामने आयी है. घटना के बाद ही थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक राजारहाट चांदपुर के पंचायत की सदस्य सुलेखा मंडल मंगलवार को अपने पति श्यामल मंडल के साथ पंचायत सदस्य की ट्रेनिंग लेने के लिए घर से निकली थी.
बच्चे सभी स्कूल चले गये थे. घर में ताला लगाकर गयी थी, लेकिन शाम को घर लौटने पर देखी कि घर के मेन गेट का ताला खुला हुआ है और अंदर दुकान से सोने, चांदी के लाखों के गहने सहित 30 हजार रुपये गायब हैं. इसके बाद ही मामले की शिकायत दर्ज करायी. पुलिस का कहना है कि घर में स्थित सोने की दुकान से लगभग दो लाख के गहने गायब हुए हैं.
मामले की जांच की जा रही है. चोरों का पता लगाया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola