धरने पर बैठे मेडिकल कॉलेज के छात्र

Updated at : 11 Jul 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
धरने पर बैठे मेडिकल कॉलेज के छात्र

कोलकाता : हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया में धांधली बरतने के आरोप में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के छात्र मंगलवार शाम से कॉलेज प्रिंसिपल के कार्यालय के सामने धरना पर बैठे हैं. धरना दे रहे छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में छात्रों के रहने के […]

विज्ञापन
कोलकाता : हॉस्टल अलॉटमेंट की प्रक्रिया में धांधली बरतने के आरोप में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के छात्र मंगलवार शाम से कॉलेज प्रिंसिपल के कार्यालय के सामने धरना पर बैठे हैं. धरना दे रहे छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का भी आरोप लगया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज में छात्रों के रहने के लिए नया 11 मंजिला हॉस्टल तैयार किया गया है.
हॉस्टल में केवल प्रथम वर्ष के छात्रों को कमरा दिया जा रहा है. जबकि धरने पर बैठे छात्रों की मांग है कि यहां दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवें वर्ष के छात्रों को कमरा दिया है, लेकिन प्रबंधन मेडिकल छात्रों की मांग नहीं मान रहा है. इन मांगों के तहत छात्र पिछले कई दिनों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इस विषय में धरने पर बैठे छात्र सायंतन ने बताया कि सत्ताधारी दल के नेता को हॉस्टल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है, जो अपनी मरजी से हॉस्टल के कमरों को अलॉट कर रहे हैं.
छात्रों की मांग है कि केवल प्रथम वर्ष ही नहीं दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवे वर्ष के छात्रों को भी कमरा दिया जाये. सायंतन ने बताया कि इस मांग पर पिछले कई दिनों से आंदोलन चला जा रहा है. इस दौरान एक रैली भी कॉलेज से धर्मतल्ला तक रैली निकाली गयी थी. वहीं पुलिस के लाठीचार्ज से दो छात्र बुरी तरह से घायल हुए हैं. कॉलेज प्रिंसिपल डॉ यूके भद्र ने कहा कि कॉलेज में एक साथ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के अलावा अन्य दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवे वर्ष के छात्रों को यहां नहीं रखा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola