भारत निर्यात पर सब्सिडी देता है, यह मानना गलतफहमी : प्रभु
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय वाणिज्य व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत द्वारा अपने निर्यात पर सब्सिडी दिये जाने की अवधारणा एक गलतफहमी है. श्री प्रभु ने कहा कि भारत सरकार केवल अपने निर्यातकों की परेशानियों को कम करने का प्रयास कर रही है, जिसे निर्यात के लिए सब्सिडी दिया जाना नहीं कहा […]
विज्ञापन
कोलकाता : केंद्रीय वाणिज्य व नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि भारत द्वारा अपने निर्यात पर सब्सिडी दिये जाने की अवधारणा एक गलतफहमी है. श्री प्रभु ने कहा कि भारत सरकार केवल अपने निर्यातकों की परेशानियों को कम करने का प्रयास कर रही है, जिसे निर्यात के लिए सब्सिडी दिया जाना नहीं कहा जा सकता. यह एक गलतफहमी है कि सरकार अपने निर्यात को सब्सिडी देती है. भारत पूरी तरह से डब्ल्यूटीओ का अनुपालन करता है और उसके नियमों का किसी भी तरह उल्लंघन नहीं करता.
उन्होंने कहा कि ओइसीडी देश अपने किसानों को विशेष रूप से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए अधिक सब्सिडी दे रहे हैं. कृषि क्षेत्र के बारे में श्री प्रभु ने कहा कि किसानों को बाजार पहुंच उपलब्ध करवाना महत्वपूर्ण है, जिसके लिए सुरक्षा के उच्च मानकों की जरूरत होगी, ताकि गैर-तटकर बाधाओं (एनटीबी) से पार पाया जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृषि नीति पर पहले ही काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन