Advertisement
पद्मश्री डॉ कृष्णबिहारी मिश्र से मिले राहुल सिन्हा
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा गुरुवार को पद्मश्री डाॅ कृष्णबिहारी मिश्र के निवास स्थान बेलियाघाटा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर प्रकाशित पुस्तिका भेंट की. राहुल सिन्हा ने पुस्तिका भेंट करते हुए […]
कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा गुरुवार को पद्मश्री डाॅ कृष्णबिहारी मिश्र के निवास स्थान बेलियाघाटा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर प्रकाशित पुस्तिका भेंट की.
राहुल सिन्हा ने पुस्तिका भेंट करते हुए डाॅ मिश्र से पूछा कि अगर वह केंद्र सरकार को कोई संदेश या सुझाव देना चाहते हैं, तो बेशक दें. उसे सही जगह पर पहुंचा दिया जायेगा. इस पर डाॅ मिश्र ने देश की शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर का हवाला देते हुए इसमें गुणवत्ता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि देश कि शिक्षा व्यवस्था इस तरह से होनी चाहिए कि लोग सही मायने में ज्ञान अर्जित कर सकें.
इसके बाद शिक्षा के विभिन्न मुद्दों और केंद्र सरकार के विभिन्न प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए राहुल सिन्हा ने प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए पीएचडी को जरूरी बताये जाने पर उनकी राय जाननी चाही. इस पर डाॅ मिश्र ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है. खासतौर पर नियुक्ति और पदोन्नति के मामले में पारदर्शिता बहुत जरूरी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement