ePaper

मेले के दौरान 1123 मीट्रिक टन कचरे का हुआ निस्तारण

Updated at : 16 Jan 2025 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
मेले के दौरान 1123 मीट्रिक टन कचरे का हुआ निस्तारण

गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से गंगासागर के तट का सफाई अभियान होगा.

विज्ञापन

गंगासागर मेले के दौरान कुल 1,123 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण प्रबंधन किया गया. मेला परिसर से लेकर सागर के तटीय क्षेत्र तक तमाम जगहों से कचरे का प्रबंधन किया गया. बुधवार को राज्य के मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि इस बार मेले को ग्रीन मेला व क्लीन मेला बनाने पर पूरा जोर दिया गया. इसके तहत लोगों को जागरूक करने के साथ ही विभिन्न जगहों पर कचरे के डस्टबिन लगाये गये थे. साथ ही तीर्थ यात्रियों को छह लाख जूट बैग भी दिये गये. गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से गंगासागर के तट का सफाई अभियान होगा. मेले परिसर में चार प्लास्टिक कटर मशीन लगायी गयी है, जिसके जरिये प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग की जायेगी. इसके अलावा सागर प्रहरी के जरिये सफाई पर जोर दिया गया है.गंगासागर मेले पर सरकार ने कितना खर्च किया और कितने का व्यवसाय हुआ, इस संबंध में पूछे जाने पर श्री विश्वास ने कहा कि हर जगह आय ही नहीं देखी जाती है. विरोधी दल के पास कोई एजेंडा नहीं है, इसलिए वे लोग इस तरह के सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने कहा कि प्रयागराज से ही गंगासागर में अधिक लोग आये हैं. यहां मरने वाले छह तीर्थ यात्रियों में से यूपी के ही चार लोग थे. इस बार कुहासे से निबटने के लिए ”एंटी-फॉग लाइट” लगायी गयी थी, जो कारगर साबित हुई. मंत्री अरूप विश्वास ने दावा किया है कि सागरद्वीप में वेसेल सेवाएं बाधित नहीं रहीं. सिर्फ 15 मिनट के लिए प्रभावित हुई थी. मालूम हो कि पिछले साल एंटी फॉग लाइट के बावजूद वेसेल सेवाएं छह घंटे तक प्रभावित हुई थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola