18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कोलकाता : मेयर ने राज्य सरकार के खिलाफ राज्यपाल से की शिकायत

कोलकाता : सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रति राज्य सरकार सौतेला रवैया अपना रही है. राज्य सरकार समुचित फंड की आपूर्ति तो नहीं कर रही बल्कि कई केंद्रीय योजनाओं के लिए आबंटित राशि से भी सिलीगुड़ी नगर निगम को महरूम रखा जा रहा है. यह आरोप सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने लगाया. मेयर अशोक भट्टाचार्य […]

कोलकाता : सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रति राज्य सरकार सौतेला रवैया अपना रही है. राज्य सरकार समुचित फंड की आपूर्ति तो नहीं कर रही बल्कि कई केंद्रीय योजनाओं के लिए आबंटित राशि से भी सिलीगुड़ी नगर निगम को महरूम रखा जा रहा है. यह आरोप सिलीगुड़ी के मेयर अशोक भट्टाचार्य ने लगाया.

मेयर अशोक भट्टाचार्य के नेतृत्व में गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के पार्षदों का एक दल महानगर में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी से मिला. इस मौके पर विधानसभा में वाम परिषदीय दल के नेता डॉ सुजन चक्रवर्ती भी मौजूद रहे. संबंधित मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया. राजभवन से वापस लौटने के क्रम में मेयर अशोक भट्टाचार्य संवाददाताओं से मुखातिब हुए.
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में हुए निकाय चुनाव के दौरान वाममोरचा विजयी रहा था. सिलीगुड़ी नगर निगम में वाममोरचा का बोर्ड बना. देश का हर निकाय संविधान और म्युनिसिपल एक्ट के दायरे में आता है. यानी हर निकाय को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आबंटित राशि का अंश प्राप्त होगा. सिलीगुड़ी नगर निगम के साथ ऐसा नहीं हो रहा है.
क्या है शिकायत
राज्य वित्त आयोग के करोड़ों के फंड से सिलीगुड़ी नगर निगम महरूम है
केंद्र सरकार के हाउसिंग फॉर आल प्रोजेक्ट के 12 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने सिलीगुड़ी नगर निगम को नहीं दिये हैं

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें