भाजपा के साथ तृणमूल पर भी बरसे खरगे

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दो चरण में प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस को शिकायत थी कि केंद्रीय नेतृत्व बंगाल की अनदेखी कर रहा है.

विज्ञापन

कोलकाता. लोकसभा चुनाव के दो चरण में प्रचार के दौरान प्रदेश कांग्रेस को शिकायत थी कि केंद्रीय नेतृत्व बंगाल की अनदेखी कर रहा है. इस शिकायत को दूर करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगाल पहुंचे. इस दौरान वह भाजपा के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस पर भी जमकर बरसे. मालदा के सुजापुर में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे खरगे के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीररंजन चौधरी आदि शामिल थे. मौके पर खरगे ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री पूरे देश में कांग्रेस को कमजोर करना चाहते हैं, उसी तरह से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को तोड़ना चाहती है. आपलोग तृणमूल को वोट देकर अपना वोट नष्ट न करें.

क्योंकि तृणमूल कभी भी केंद्र की सत्ता में नहीं आ सकती. भाजपा को हराकर सत्ता में आने की क्षमता एकमात्र कांग्रेस में ही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola