मुर्दाघर से निकलने वाली दुर्गंध से सैकड़ों परिवारों का बुरा हाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 1:04 AM

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आउटपोस्ट रोड पर स्थित बैरकपुर के मुर्दाघर में काफी समय से कुछ अज्ञात शव रखे हुए हैं,

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर में आउटपोस्ट रोड पर स्थित बैरकपुर के मुर्दाघर में काफी समय से कुछ अज्ञात शव रखे हुए हैं, जो सड़-गल जाने के कारण उसमें से निकलने वाली दुर्गंध से प्रदूषण फैल रहा है, जिस कारण से उस इलाके में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें आये दिन डर सता रहा है कि इस दुर्गंध से हो रही प्रदूषण के कारण कहीं उनके परिवार के सदस्य बीमार या किसी रोग से ग्रसित न हो जाएं. इसलिए वहां के स्थानीय लोगों ने नॉर्थ बैरकपुर म्यूनिसिपलिटी से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर इस प्रदूषण से इलाके लोगों को निजात दिलायी जाये. दूसरी ओर, समस्या को स्वीकार करते हुए उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष ने कहा कि उन्होंने उप-विभागीय शासक से बात की है और आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान जल्द ही हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola