हालीशहर : भाजपा कार्यकर्ता की पीटा, आरोप तृणमूल पर

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के हालीशहर नगरपालिका के वार्ड 17 के पूर्वी प्रसादनगर इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता को पीटकर घायल करने का आरोप एक तृणमूल कार्यकर्ता पर लगा है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के हालीशहर नगरपालिका के वार्ड 17 के पूर्वी प्रसादनगर इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता को पीटकर घायल करने का आरोप एक तृणमूल कार्यकर्ता पर लगा है. पीड़ित का नाम संग्राम सरकार बताया गया है. पीड़ित ने बताया कि रविवार रात वह साइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान प्रसादनगर स्कूल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तृणमूल कार्यकर्ता अशोक मंडल को एक साइकिल ने टक्कर मार दी. आरोप है कि अशोक मंडल ने संग्राम को थप्पड़ मारा और उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर दिया. पीड़ित ने घटना की थाने में शिकायत की है. वहीं, स्थानीय पार्षद शंभुनाथ घोष ने कहा कि साइकिलों में टक्कर को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ था. एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola