इच्छापुर : ढह गया दो मंजिला मकान का जर्जर हिस्सा
इच्छापुर कंथाधर मोड़ इलाके में मंगलवार को दो मंजिला मकान का जर्जर हिस्सा ढह गया.
बैरकपुर. उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड 13 नंबर के घोषपाड़ा रोड स्थित इच्छापुर कंथाधर मोड़ इलाके में मंगलवार को दो मंजिला मकान का जर्जर हिस्सा ढह गया. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, यह मकान जर्जर हो चुका है. पालिका ने मकान को खतरनाक घोषित कर दिया है. खबर पाकर मौके पर पालिका के कर्मी पहुंचे थे. उत्तर बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन मलय घोष ने बताया कि उक्त मकान को लेकर एक मामला चल रहा है. घटना की जानकारी नोआपाड़ा थाना और प्रशासनिक अधिकारी को दी गयी है. मकान मालिक को नगरपालिका में बुलाकर सुनवाई के बाद ही अगला निर्णय लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए