रेलवे स्वास्थ्य सेवा के डीजी ने किया अस्पताल का दौरा

रेलवे स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ मान सिंह, सोमवार को गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे केंद्रीय अस्पताल का दौरा किया और दक्षिण पूर्व रेलवे के केंद्रीय और मंडल अस्पतालों के प्रदर्शन की समीक्षा की.
कोलकाता. रेलवे स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक डॉ मान सिंह, सोमवार को गार्डनरीच स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे केंद्रीय अस्पताल का दौरा किया और दक्षिण पूर्व रेलवे के केंद्रीय और मंडल अस्पतालों के प्रदर्शन की समीक्षा की. इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा, रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ एम रवींद्रन, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ अंजना मल्होत्रा, प्रमुख विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे. मौके पर श्री सिंह ने एक नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआइसीयू) का उद्घाटन किया, जो बीमार या समय से पहले जन्मे बच्चों की देखभाल करेगी. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किया और अपनी संतुष्टि व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




