बस्ती से लापता महिला का झाड़ी में मिला शव

मृत महिला का नाम गीता प्रामाणिक(52) बताया गया है.
पुरुलिया. रघुनाथपुर प्रखंड-दो के अधीन संथालडी बस्ती से लापता अधेड़ महिला का घर से कुछ किलोमीटर दूर झाड़ी में शव पाया गया. मृत महिला का नाम गीता प्रामाणिक(52) बताया गया है. बताया गया है कि सोमवार रात तक गीता अपने घर नहीं लौटी. फिर परिजन उसकी तलाश में लग गये. संथालडी थाने में गीता की मिसिंग रिपोर्ट लिखायी गयी. मंगलवार को शाम संथालडी थाना क्षेत्र के कोलवासरी रायबांद इलाके में एक झाड़ी से महिला का शव बरामद हुआ. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए पुरुलिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




