समय पर परियोजनाएं पूरी करें : इसीआर जीएम

Updated:
विज्ञापन

ईस्ट कोस्ट रेलवे (इसीआर) के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने खुर्दा रोड-पलासा रेलवे खंड का विस्तृत निरीक्षण किया.

विज्ञापन

भुवनेश्वर/कोलकाता. ईस्ट कोस्ट रेलवे (इसीआर) के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने खुर्दा रोड-पलासा रेलवे खंड का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान ईसीओआर मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे. इस दौरान उपस्थित मंडल रेल प्रबंधक खुर्दा रोड एचएस बाजवा ने मंडल में चल रही परियोजनाओं की जानकारी महाप्रबंधक को दी. निरीक्षण के दौरान जीएम श्री फुंकवाल ने अमृत स्टेशन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही परियोजनाओं को तय समय-सीमा के अंदर पूरा करने पर जोर दिया.जीएम ने बालूगांव, भुवनेश्वर, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, खुर्दा रोड, लिंगराज मंदिर रोड, पलासा और इच्छापुरम स्टेशनों का निरीक्षण किया. इन स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की भी महा प्रबंधक ने समीक्षा की. इसीआर महाप्रबंधक ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola