पश्चिम बंगाल : शेख शाहजहां को लेकर अति सक्रिय हुई सीबीआई, उसके घर पर घंटों चला तलाशी अभियान

पश्चिम बंगाल : इससे पहले ईडी राशन मामले की जांच के लिए दो बार शाहजहां के घर गई थी. दूसरी बार वे ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए. बाद में ईडी के अधिकारी घर को सील करके चले गये थे.
कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली (Sandeshkhali) के बादशाह कहलाने वाले शेख शाहजहां को अदालत के निर्देश पर अपने कब्जे में लेने के बाद सीबीआई की टीम गुरुवार को संदेशखाली में पहुंची. उनके साथ बड़ी संख्या में सेंट्रल फोर्स के जवान भी मौजूद थे. वहां पहले बशीरहाट में जाकर वरिष्ठ अधिकारियों से वह मिले. वहां शेख शाहजहां को लेकर राज्य पुलिस द्वारा किये गये एफआइआर की कॉपी व इससे जुड़े कागजात को कब्जे में ले लिया. इस मामले की जांच में शाहजहां के खिलाफ महिलाओं द्वारा पुलिस कैंप में दर्ज कराये बयान की कॉपी को भी सीबीआइ की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया.
सीबीआई ने शेख शाहजहां के घर पर घंटों चलाया तलाशी अभियान
इसके बाद सीबीआइ की टीम सीधे शेख शाहजहां के घर पर पहुंची. वहां लंबे समय तक उन्होंने तलाशी अभियान चलाया. इसके बाद सीबीआइ की टीम वहां से शाहजहां के नाम पर मौजूद मार्केट में भी पहुंची. वहां कई लोगों से अधिकारी मिले. इसके बाद सीबीआइ की टीम संदेशखाली व आसपास के जगहों पर शेख शाहजहां के नाम पर मौजूद अन्य प्रोपर्टी का भी जायजा लिया. इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ भी सीबीआइ की महिला अफसरों ने बात की.
WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की
बशीरहाट में वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर सभी दस्तावेज लिया कब्जे में
गौरतलब है कि इसके पहले गत पांच जनवरी को इसी संदेशखाली में ईडी की टीम को तलाशी अभियान चलाते समय बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों के हमले का सामना करना पड़ा था. ऐसे लोगों के हमले में ईडी अधिकारियों को बुरी तरह से चोट लगी थी. एक अधिकारी का सिर भी फट गया था. अब करीब दो महीने बीतने के बाद सीबीआइ की टीम शेख शाहजहां के ठिकाने में पहुंची. बताया जा रहा है कि वहां दौरे के दौरान कई अहम जानकारियां हासिल की है. जल्द इन जानकारी पर आरोपी शेख शाहजहां से विभिन्न सवाल पूछे जायेंगे.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, दमकल व राज्य पुलिस में दो हजार पदों पर होंगी नियुक्तियां
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




