ePaper

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट फरवरी 2025 में

Updated at : 21 Jul 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट फरवरी 2025 में

पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से फरवरी 2025 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जायेगा और इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बंगाल में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर वर्ष बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस साल बीजीबीएस का आयोजन नहीं होगा. राज्य सचिवालय की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से फरवरी 2025 में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया जायेगा और इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. आगामी सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव बीपी गोपालिका बीजीबीएस की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार के सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्य के पूर्व वित्त मंत्री व राज्य सरकार के मुख्य वित्त सलाहकार डॉ अमित मित्रा भी मौजूद रहेंगे.

गाैरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने उद्योगपतियों व औद्योगिक चेंबर के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कहा था कि करीब तीन महीने तक चले लोकसभा चुनाव का असर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट पर भी पड़ा है. चुनाव की वजह से वाणिज्यिक सम्मेलन की तैयारी बाधित हुई है, इसलिए राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष बीजीबीएस का आयोजन नहीं किया जायेगा. बताया गया है कि इससे पहले राज्य सरकार ने नवंबर 2023 में वाणिज्यिक सम्मेलन का आयोजन किया था.

राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजीबीएस के पहले इस साल सितंबर में राज्य सरकार की ओर से शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा.

श्

इसे लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार अमित मित्रा अगले सप्ताह उद्योगपतियों और प्रशासन के साथ बैठक करेंगे. बैठक में अगले साल फरवरी में आयोजित होने वाले विश्व व्यापार सम्मेलन पर चर्चा होगी. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार पूजा से पहले सितंबर में दुबई शॉपिंग फेस्टिवल की तरह विश्व बांग्ला शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन करने जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola