चार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चारदिवसीय महापर्व छठ

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : कार्तिक शुक्ल पक्ष के पंचमी दो दिन होने के कारण चार दिवसीय छठ आयोजन को लेकर छठव्रतियों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दीवाली से छह दिन बाद छठ पूजा करने की परंपरा होने के कारण ही यह स्थिति बनी है. शहर के आश्रम मोड़ में स्थित शनि मंदिर के मुख्य […]

विज्ञापन
आसनसोल : कार्तिक शुक्ल पक्ष के पंचमी दो दिन होने के कारण चार दिवसीय छठ आयोजन को लेकर छठव्रतियों में संशय की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. दीवाली से छह दिन बाद छठ पूजा करने की परंपरा होने के कारण ही यह स्थिति बनी है. शहर के आश्रम मोड़ में स्थित शनि मंदिर के मुख्य पुजारी तुलसी तिवारी ने कहा कि उंगलियों पर दिन गिन कर छठ पूजा करना अशुभ होगा. शास्त्रों के अनुसार चार दिवसीय महाछठ का नहाय-खाय शुक्रवार से शुरू होगा. उदीयमान भगवान सूर्य को अद्र्य सोमवार की सुबह देकर इसका समापन होगा.
शास्त्र के िवपरीत पूजा करना अशुभ
पुजारी श्री तिवारी ने कहा कि शास्त्र के विपरीत छठ पूजा करना अशुभ होता है. इस समय शास्त्र के विपरीत छठ को लेकर जो दिन व तिथि को लेकर भुलभुलैया है, वह उचित नहीं है. जिस प्रकार शास्त्र के अनुरुप पूरी विधि विधान से छठ की पावन पूजा होती है, उसी प्रकार होनी चाहिए. उन्होनें कहा कि इन दिनों उंगलियों पर गिनकर छठ मनाने को लेकर छठव्रतियों में संशय की स्थिति बन गयी है. कुछ व्रती गलत आकलन कर रहे हैं.
कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से होती है छठ पूजा
कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से छठ पूजा होती है, इस कारण चार नवंबर से कदू भात(नहाय- खाय) के साथ ही पूजा शुरू होगी. इस बार तीन व चार नवंबर को चतुर्थी (गुरुवार और शुक्रवार) और चार व पांच नवंबर (शुक्रवार और शनिवार) को पंचमी हो जाने के कारण जो लोग उगलियों में गणना के अनुसार छठ को मान कर चल रहे है वह गलत है. उन्होनें कहा कि चूंकि तीन नवंबर दोपहर 12 बजे के बाद से चतुर्थी प्रारम्भ होगी, जो कि शुक्रवार तक रहेगी. उन्होनें कहा कि चतुर्थी के दिन सूर्य उदय के बाद नहा खाय पर्व प्रारम्भ होता है.
इस कारण इस वर्ष भी छठ का नहाय खाय शुक्रवार (चार नवंबर) को माना जायेगा. इसी आधार पर शनिवार को पंचमी का आकलन हो रहा है. यह आकलन शास्त्र के अनुरुप और शुभ है. उन्होनें कहा कि शनिवार को पंचमी होगा तथा उसी दिन लोहंड़ा व खरना मनाया जायेगा. रविवार को षष्टी होगा. उस दिन अस्तगामी सूर्य को पहला अध्र्य छठव्रती देंगे. इस दिन सूर्य का उदय सुबह 06:37 बजे होगा तथा सूर्य का अस्त संध्या 17:32 बजे होगा. यानी छठ घाटों पर व्रती 17:32 बजे के बाद अध्र्य देना शुरू कर सकते हैं.
व्रतियों को कर रहे जागरूक
उन्होंने कहा कि सात नवंबर (सोमवार) को उगते सूर्य को अध्र्य देकर इसका समापन होगा. सूर्य का उदय 06:38 बजे तथा सूर्य का अस्त 17:32 बजे होगा. छठव्रती सुबह 06:38 बजे के बाद अध्र्य देना शुरू करेंगे. उन्होनें कहा कि इसको लेकर उनकी ओर से छठव्रतियों को जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola