बस हादसे में चनपटिया के मजदूर की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चनपटिया : नेपाल के नारायण घाट में सोमवार की शाम आंधी-तूफान की वजह से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें मारे गये लोगों में चनपटिया प्रखंड के महनाकुली पंचायत के शंभुआपुर निवासी 42 वर्षीय बिगु साह भी शामिल हैं. बिगु के मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिजनों ने […]
विज्ञापन
चनपटिया : नेपाल के नारायण घाट में सोमवार की शाम आंधी-तूफान की वजह से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें मारे गये लोगों में चनपटिया प्रखंड के महनाकुली पंचायत के शंभुआपुर निवासी 42 वर्षीय बिगु साह भी शामिल हैं. बिगु के मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
परिजनों ने बताया कि बिगु नेपाल के नारायण घाट में रह कर कबाड़ी का काम करता था. सोमवार को वह घर से नारायण घाट के लिए निकला. रास्ते में वीरगंज के पास आंधी-तूफान में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे बस में सवार अन्य यात्रियों के संग बिगु की भी मौत हो गयी.
बिगु की मौत की खबर सुनने के बाद से ही पत्नी गिरजा का रो-रो कर बुरा हाल है. दो पुत्र व एक पुत्री भी पिता की मौत से बदहवास है. बिगु घर का अकेला कमाऊ सदस्य था. उसी की मौत के बाद अब परिवार की आजीविका मुश्किल हो गयी है. स्थानीय पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार ओझा, सरपंच देवता देवी, अरूण कुमार चौबे, मनोज कुमार सिंह आदि ने मुआवजे की मांग की है.
ट्रैक्टर ट्रेलर पलटने से
एक की मौत
बगहा. नगर के बबुई टोला मैदान के समीप मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्रेलर पलटने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.
घटनास्थल से मृतक व घायल व्यक्ति नहीं थे. जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी. ट्रैक्टर- ट्रेलर को जब्त कर नगर थाने में लाया गया है. पुलिस मामले की जांच- पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










