एक घंटा सात मिनट आठ सेकेंड शंख बजा कर इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र ने बनाया रिकॉर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2020 1:56 AM
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिक डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे असीम मांझी नामक छात्र ने एक घंटा सात मिनट आठ सेकेंड लगातार शंख बजाने का रिकॉर्ड बनाया. अब वह लिम्का और गिनिज वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज कराने को इच्छुक है. असीम मांझी ने बताया कि वह दुर्गापुर के […]
दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष इलेक्ट्रिक डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे असीम मांझी नामक छात्र ने एक घंटा सात मिनट आठ सेकेंड लगातार शंख बजाने का रिकॉर्ड बनाया. अब वह लिम्का और गिनिज वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज कराने को इच्छुक है. असीम मांझी ने बताया कि वह दुर्गापुर के मालनदिघी में रहता है.
लेकिन उनका पूरा परिवार बांकुड़ा हरिभांगा गंगाजलघाटी में रहता है. पिता भैरव मांझी कृषक हैं. उन्होंने बताया कि ग्यारह वर्ष की उम्र से ही शंख बजाने का शौक है. जब भी उनकी माता घर में आरती करती थी, तब वह शंख बजाया करता था. शुरू में तीन चार मिनट लगातार शंख बजाते थे. उसके बाद बीस से तीस मिनट फिर बाद में एक घंटा सात मिनट आठ सेकेंड लगातार शंख बजाने का रिकॉर्ड उनके पास है. शंख बजाने का अनेकों प्रतियोगिता में उन्हें पुरस्कार मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










