पानागढ़ रेल कॉलोनी से भारी वाहनों का आवागमन जारी

Updated at : 20 Oct 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
पानागढ़ रेल कॉलोनी से भारी वाहनों का आवागमन जारी

डीआरएम के निर्देश के बाद भी आरपीएफ के स्तर से कार्रवाई न होने पर सवाल प्रदूषण के कारण रेल कर्मियों का आवास में रहना मुश्किल, दुर्घटना की आशंका भी पानागढ़ : पानागढ़ स्टेशन के पास से गुजर रही रेल कॉलोनी मुख्य सड़क से अवैध बालू लदे भारी वाहनों का आवागमन अब भी बदस्तूर जारी है. […]

विज्ञापन

डीआरएम के निर्देश के बाद भी आरपीएफ के स्तर से कार्रवाई न होने पर सवाल

प्रदूषण के कारण रेल कर्मियों का आवास में रहना मुश्किल, दुर्घटना की आशंका भी
पानागढ़ : पानागढ़ स्टेशन के पास से गुजर रही रेल कॉलोनी मुख्य सड़क से अवैध बालू लदे भारी वाहनों का आवागमन अब भी बदस्तूर जारी है. हालांकि इस पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है. रेल निवासियों की परेशानी इससे बढ़ गई है. इस मामले में आरपीएफ पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि रेल कर्मचारियों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है.
लेकिन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. धूल उड़ने के कारण रेल कॉलोनी में रहना मुश्किल हो गया है. रेल कर्मियों ने कहा कि आवासों के पास से सड़ गुजरती है. भारी वाहनों के आवागमन से घर में धूल जमा होता रहता है. इसके साथ ही हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. छोटे बच्चों का घर से बाहर निकलना तक बंद हो गया है.
सांस की बीमारी वाले कर्मियों तथा उनके परिजनों को काफी परेशानी हो रही है. इससे उनमें आक्रोश है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरपीएफ को हस्तक्षेप करना चाहिए. भारी वाहनों का आवागमन उनके सामने हो रहा है. इनमें अधिकांश अवैध बालू लदे ओवरलोड ट्रक होते हैं. रेल कर्मियों ने कहा कि हाल ही में मंडल रेल प्रबंधक सुमित सरकार ने पानागढ़ के दौरे के समय निर्देश दिया था कि आरपीएफ स्थानीय पुलिस की मदद से इन भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करें. 103 नंबर रेल गेट तथा 102 नंबर गेट की सड़क जर्जर हो गई है. हमेशा जाम लगा रहता है. स्थानीय दुकानदारों तथा व्यवसायियों में भी आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola