इकलौते पुत्र का अंगदान किया शोकाकुल दंपती ने
Updated at : 09 Aug 2019 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

बल्लभपुर निवासी सरकारी कर्मी सोमनाथ घोष, चंदना घोष ने लिया निर्णय सड़क दुर्घटना में घायल होकर ब्रेन डेथ घोषित हुआ था इंजीनियरिंग का छात्र चिकित्सकों के प्रस्ताव पर हार्ट, किडनी, लीवर, आंखों की कॉर्निया आदि का दान रानीगंज : बल्लभपुर ग्राम पंचायत इलाके के निवासी तथा सरकारी कर्मचारी सोमनाथ घोष एवं उनकी स्त्री चंदना घोष […]
विज्ञापन
बल्लभपुर निवासी सरकारी कर्मी सोमनाथ घोष, चंदना घोष ने लिया निर्णय
सड़क दुर्घटना में घायल होकर ब्रेन डेथ घोषित हुआ था इंजीनियरिंग का छात्र
चिकित्सकों के प्रस्ताव पर हार्ट, किडनी, लीवर, आंखों की कॉर्निया आदि का दान
रानीगंज : बल्लभपुर ग्राम पंचायत इलाके के निवासी तथा सरकारी कर्मचारी सोमनाथ घोष एवं उनकी स्त्री चंदना घोष ने अपने इकलौते 19 वर्षीय पुत्र सौरव नील घोष के विभिन्न अंगों का दान किया. सनद रहे कि सड़क दुर्घटना में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
मौत के बाद दंपती ने समाज में अनुकरणीय दृष्टांत प्रस्तुत करते हुए कठोर हृदय से उसका अंग दान किया. सौरव तमिलनाडु के इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था. संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता मिलने के बाद उसे कॉलेज में दाखिला मिला था. बीते तीन अगस्त को मोटरसाइकिल दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गया था.
उसका इलाज सीएमसी वेल्लोर में चल रहा था. बुधवार को चिकित्सकों ने उसके ब्रेन डेथ की घोषणा की एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने सौरव के माता पिता से आवेदन किया कि वे अगर चाहें तो अपने पुत्र के अंग दान कर सकते हैं. चिकित्सकों के इस प्रस्ताव को सुनकर उन्होंने अपने इकलौते संतान का हार्ट, किडनी, लीवर, आंखों की कॉर्निया तथा शरीर के अन्य अंग दान करने का निर्णय लिया और कठोर हृदय से अपने पुत्र का अंग दान किया. दान किए उसके अंग को सीएमसी वेल्लोर से फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया.
सौरभ के पिता सोमनाथ घोष एवं चंदना घोष ने बताया कि पुत्र के चले जाने का उन्हें काफी दुख है पर उसका अंग किसी के कार्य आ सके, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी. साथ ही साथ उन्होंने चिकित्सकों से यह अपील की कि जिस व्यक्ति को उनके पुत्र का अंग प्रत्यापन किया जायेगा, कृपया उसके बारे में जानकारी दें ताकि उन्हें पता चल सके कि उनका पुत्र का अंग उसके शरीर में मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




