रूपनारायणपुर : स्कार्पियो सहित लापता प्रभात का सुराग नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 1:21 AM
रूपनारायणपुर : आसनसोल से स्कॉर्पियो सहित मालिक प्रभात कुमार उर्फ आदित्य कुमार के अपहरण मामले में मिहिजाम थाना पुलिस ने सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोअर केशिया निवासी लवली सिंह और डांगालपाड़ा निवासी सुखचंद मिर्धा के परिजनों को मंगलवार शाम थाने में बुलाकर बुधवार की दोपहर तक लगातार पूछताछ की. मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) […]
रूपनारायणपुर : आसनसोल से स्कॉर्पियो सहित मालिक प्रभात कुमार उर्फ आदित्य कुमार के अपहरण मामले में मिहिजाम थाना पुलिस ने सालानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोअर केशिया निवासी लवली सिंह और डांगालपाड़ा निवासी सुखचंद मिर्धा के परिजनों को मंगलवार शाम थाने में बुलाकर बुधवार की दोपहर तक लगातार पूछताछ की.
मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. एसआईटी के प्रभारी जामताड़ा के पुलिस अनुमंडल पदाधिकरी (एसडीपीओ) ए उपाध्याय ने कहा कि मिहिजाम थाना कांड संख्या में आईपीसी की धारा 376/363/406/34 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी की जा रही है. आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










