बम विस्फोट से उड़ गयी कुल्टी के निवासियों की नींद

कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत सियालडंगा इलाका में शुक्रवार की अहले सुबह 3:20 बजे बम की जोरदार आवाज से सबकी नींद उड़ गयी. व्यवसायी बहुल इस इलाके में बम विस्फोट के बाद आतंक का माहौल बन गया. निवासियों के अनुसार लालबाजार रोड पर कल्याणी मार्केट के निकट उस समय अपराधियों ने बम विस्फोट किया, जब […]
कुल्टी : कुल्टी थाना अंतर्गत सियालडंगा इलाका में शुक्रवार की अहले सुबह 3:20 बजे बम की जोरदार आवाज से सबकी नींद उड़ गयी. व्यवसायी बहुल इस इलाके में बम विस्फोट के बाद आतंक का माहौल बन गया. निवासियों के अनुसार लालबाजार रोड पर कल्याणी मार्केट के निकट उस समय अपराधियों ने बम विस्फोट किया, जब अवैध कोयला से लदे ट्रक बोरिरा कोलियरी इलाके से इस सड़क से गुजर रहे थे.
इसकी सूचना निवासियों ने स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी ट्रक निकल चुके थे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की. एक जिंदा बम भी बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच की जा रही है. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. स्थानीय निवासियों ने कहा कि अवैध कोयला व्यवसाय में वर्चस्व को लेकर ही बम विस्फोट किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




