फूटा गुस्सा, लगे पाक के खिलाफ लगे नारे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2019 12:59 AM
दुर्गापुर : आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. सिटी सेंटर अदालत के समक्ष दुर्गापुर बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव अनुपम मुखर्जी, देवी दास बनर्जी, शुशांत घोष, कल्लोल घोष, डाक्टर वीरेंद्र पाठक, संजय […]
दुर्गापुर : आतंकी हमले में मारे गए शहीदों को दुर्गापुर शहर के विभिन्न इलाकों में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. सिटी सेंटर अदालत के समक्ष दुर्गापुर बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव अनुपम मुखर्जी, देवी दास बनर्जी, शुशांत घोष, कल्लोल घोष, डाक्टर वीरेंद्र पाठक, संजय प्रसाद, चंद्रशेखर साव, रण बिहारी लाल, देवव्रत साईं आदि उपस्थित थे. अनुपम मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता.
आतंकियों कि इस करतूत से देश का हर नागरिक गुस्से में है. सैनिकों के बलिदान को बार एसोसिएशन भी नमन करता है. दुर्गापुर चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से बेनाचिटी इलाके में शहीद सैनिकों को लेकर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव भोला भगत, अधिवक्ता विजय कुमार गुप्ता, चेंबर के अध्यक्ष मनोज सराफ के अलावा कई लोग मौजूद थे. इसके अलावा स्टेशन बाजार मेन गेट एवं इस्पात नगर के विभिन्न इलाकों में सैनिकों के याद में विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










