चुआड़ विद्रोह, राढ़ भाषा दिवस मनाया

Updated:
विज्ञापन

सांकतोड़िया : पश्चिम बंग बाउरी समाज उन्नयन समिति की कुल्टी शाखा ने मंगलवार को सांकतोड़िया में इतिहास प्रसिद्ध चुआड़ विद्रोह और राढ़ भाषा दिवस मनाया. राढ़ संस्कृति के सचिव शरद बाउरी ने उद्घाटन किया. बाउरी समाज के राज्य सचिव सपन दास, जिला संयुक्त सचिव समीर बाउरी, राज्य पर्यवेक्षक मंगल बाउरी, कोषाध्यक्ष सपन बाउरी, आदेश दास, […]

विज्ञापन
सांकतोड़िया : पश्चिम बंग बाउरी समाज उन्नयन समिति की कुल्टी शाखा ने मंगलवार को सांकतोड़िया में इतिहास प्रसिद्ध चुआड़ विद्रोह और राढ़ भाषा दिवस मनाया. राढ़ संस्कृति के सचिव शरद बाउरी ने उद्घाटन किया.
बाउरी समाज के राज्य सचिव सपन दास, जिला संयुक्त सचिव समीर बाउरी, राज्य पर्यवेक्षक मंगल बाउरी, कोषाध्यक्ष सपन बाउरी, आदेश दास, उत्तम बाउरी, महिला सदस्य सुलेखा बाउरी आदि उपस्थित थे. चार सौ जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया. वक्ताओं ने चुआड़ विद्रोह और राढ़ संस्कृति पर प्रकाश डाला. चुआड़ विद्रोह वस्तुतः बाउरी समाज की देन थी. इसमें बाउरी समाज के अवदान के बारे में जानकारी दी गई. तत्कालीन राढ़ अंचल की भाषा और संस्कृति पर भी प्रकाश डाला गया.
उन्होंने कहा कि चुआड़ का अर्थ चौतरफा आर (मेढ़) होता है,अर्थात एक सीमा रेखा. बाउरी समाज द्वारा यह सीमा रेखा बनाई गई थी ताकि तत्कालीन अंग्रेजी संस्कृति की मार से अपनी भाषा , संस्कृति और समाज को अक्षुण्ण रखा जा सके. वक्ताओं ने अपनी संस्कृति और संस्कारों के उन्नयन के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सजग होने और अपने अधिकारों को पहचानने की आवश्यकता बताई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola