लापता वृद्धा का पेड़ की डाल पर रखा शव बरामद, ग्रामीणों में सनसनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 11:28 PM

विज्ञापन

जंगल में गाय चराने गये चरवाहों की पड़ी नजर ग्रामीणों में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में पानागढ़: चार दिनों से लापता बुदबुद थाना अंतर्गत सवाई गांव की माया बाउरी का शव जंगल में पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में हलचल मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना […]

विज्ञापन

जंगल में गाय चराने गये चरवाहों की पड़ी नजर

ग्रामीणों में सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
पानागढ़: चार दिनों से लापता बुदबुद थाना अंतर्गत सवाई गांव की माया बाउरी का शव जंगल में पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों में हलचल मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया.

पुलिस तथा स्थानीय निवासियों ने बताया कि मृतका का नाम माया बाउरी था. वह काफी दिनों से मानसिक अवसाद के दौर से गुजर रही थी. विभिन्न रोगों से ग्रसित थी. पिछले चार दिनों से उनका कोई पता नहीं चल पा रहा था. शनिवार सुबह जंगल में जब लोग गाय चराने के लिये गये थे तभी एक पेड़ की डाल पर पड़ा शव देख उनमें खलबली मच गयी. उन्होंने ग्रामीणों को घटना से सूचित किया.

ग्रामीणों ने बुदबुद थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वृद्धा का शव पेड़ पर कैसे पहुंचा. यह सोचनीय है. मृतक के गले में तो फांसी का फंदा भी नहीं लगा हुआ था.

शव पेड़ की डाल पर पड़ा हुआ था. मामला आत्महत्या या हत्या का है, फिलहाल पुलिस इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. घटना से गांव में सनसनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola