पेयजल आपूर्ति बंद होने पर टूटा ग्रामीणों का सब्र, उतरे सड़क पर

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा : कई दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के धैर्य ने मंगलवार को जवाब दे दिया. संबंधित विभाग की उदासीनता से नाराज ग्रामीण सुबह सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन करने लगे. पानी की समस्या को तत्क्षण दूर करने के लिये ग्रामीणों ने बांकुड़ा-पुरूलिया मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस तथा […]

विज्ञापन
बांकुड़ा : कई दिनों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के धैर्य ने मंगलवार को जवाब दे दिया. संबंधित विभाग की उदासीनता से नाराज ग्रामीण सुबह सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन करने लगे. पानी की समस्या को तत्क्षण दूर करने के लिये ग्रामीणों ने बांकुड़ा-पुरूलिया मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस तथा जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया. सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद उग्र ग्रामीणों ने अवरोध हटा लिया.
बांकुड़ा सदर थाना इलाके के आंचुड़ी ग्राम में पिछले कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो रही है. ग्रामीण बापी बनर्जी ने बताया कि पानी को लेकर घोर मुसीबत खड़ी हो गयी है. इसके लिये ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगायी लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुयी. बाध्य होकर मंगलवार सुबह नौ बजे से बांकुड़-पुरूलिया मार्ग पर पथावरोध कर दिया. आंदोलन के कारण दो घंटे तक उक्त रूट में वाहनों की कतारें लग गयीं.
यात्रियों को समस्या के सम्मुखीन होना पड़ा. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का समाधान जल्द कराने का आश्वासन दिया. इस दौरान जनप्रतिनिधि भी पहुंच गये. सबने मिलकर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की समस्या का समाधान हो जायेगा. इसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया. ग्रामीणों ने बताया कि बांकुड़ा से आंचुड़ी तक पाइप लाइन बिछा दी गयी है. लेकिन अभी तक पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगो को समस्या के सम्मुखीन होना पड़ रहा है. जल्द से जल्द पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर पुन: आंदोलन किया जायेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola