बस की चपेट में आकर बाइक चालक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुरुलिया-जमशेदपुर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा सिर में हेलमेट पहने बगैर ही मोटरसाइकिल चला रहा था युवक आद्रा. पुरुलिया-जमशेदपुर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरूलिया मफसील थाना अंतर्गत दुलमी काली मंिदर के समक्ष सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक मोहम्मद अशरफ आलम(38) की मौत हो गयी. वह पुरूलिया शहर के 10 नम्बर वार्ड स्थित […]
विज्ञापन
पुरुलिया-जमशेदपुर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
सिर में हेलमेट पहने बगैर ही मोटरसाइकिल चला रहा था युवक
आद्रा. पुरुलिया-जमशेदपुर 32 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुरूलिया मफसील थाना अंतर्गत दुलमी काली मंिदर के समक्ष सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक मोहम्मद अशरफ आलम(38) की मौत हो गयी. वह पुरूलिया शहर के 10 नम्बर वार्ड स्थित पुलिसलाइन इलाके का रहने वाला था.
पुलिस तथा स्थानीय सूत्रों ने बताया िक रविवार सुबह लगभग आठ बजे मोहम्मद अशरफ आलम अपनी मोटरसाइकिल से पुरूलिया शहर की ओर आ रहा था. दुलमी काली मंदिर के समक्ष पुरूलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही यात्री बस के साथ संघर्ष होने के कारण मोटरसाइकिल चालक के सिर में गंभीर चोट लग गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि िसर पर हेलमेट नहीं होने के कारण मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पुरूलिया सदर अस्पताल भेज दिया. बस की तलाशी की जा रही है. दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन के सेफ ड्राइव, सेव लाइफ के प्रचार पर लोग प्रश्न उठा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










