टाटा स्टील और इस्को स्टील प्लांट की टीम फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : बोकारों में स्थित बीएसएल क्र ीड़ा व नागरिक सुविधाएं विभाग के स्तर से आयोजित इंटर स्टील प्लांट फुटबॉल चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गये. सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में टाटा स्टील की टीम ने मेजबान बीएसएल की टीम को एक के मुकाबले […]

विज्ञापन

आसनसोल : बोकारों में स्थित बीएसएल क्र ीड़ा व नागरिक सुविधाएं विभाग के स्तर से आयोजित इंटर स्टील प्लांट फुटबॉल चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गये. सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में टाटा स्टील की टीम ने मेजबान बीएसएल की टीम को एक के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टाटा स्टील की ओर से पहला गोल शीतल टुडू ने मैच के 14वें मिनट में और दूसरा गोल गौरव मुखी ने 46वें मिनट में किया.

बीएसएल की ओर से मंगल ने एकमात्न गोल किया. दूसरे सेमीफाइनल मैच में इस्को स्टील प्लांट ने राउरकेला स्टील प्लांट को 1-0 से पराजित किया. विजेता टीम की ओर से अमर उरांव ने विजयी गोल खेल के नौवें मिनट में किया. सोमवार को फाइनल मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से टाटा स्टील व इस्को स्टील प्लांट के बीच होगा.

नोटबंदी के खिलाफ वार्ड 95, 96 में तृणमूल की रैली : बर्नपुर. नोटबंदी के खिलाफ वार्ड संख्या 95 तथा वार्ड संख्या 96 में रविवार को तृणमूल कर्मियों ने विरोध रैली निकाली. इसका नेतृत्व एमएमआईसी (सेनेटरी ) लखन ठाकुर, पार्षद भरत दास, पाषर्द संध्या दास, प्रियव्रत माजी, प्रवाल चटर्जी, प्रणव राय आदि उपस्थित थे. रैली आम बगान मोड से दक्षिण पाडा तक जाकर समाप्त हो गयी. दूसरी ओर शाम को नवाधंटी से रैली निकाली गयी जो वैष्णव बांध पर समाप्त हुयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola