घायल भाजपा कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे अर्जुन सिंह
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 10:38 PM
उत्तर 24 परगना के हालीशहर में घायल भाजपा कार्यकर्ता संग्राम सरकार से मिलने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, उसके घर पहुंचे.
बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के हालीशहर में घायल भाजपा कार्यकर्ता संग्राम सरकार से मिलने पूर्व सांसद अर्जुन सिंह, उसके घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पीड़ित को हर संभव मदद और हाइकोर्ट में मामला करने का आश्वासन दिया. मौके पर हालीशहर नगरपालिका के पूर्व पार्षद राजा दत्त और भाजपा नेता प्रियांगु पांडे उपस्थित थे. इस दौरान श्री सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस अपराधियों का समर्थन कर रही है. मामले में पुलिस के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत करेंगे. उन्होंने कहा कि एक साधारण व्यक्ति को भाजपा को वोट देने के लिए पीटा जा रहा है. मालूम हो कि 28 जून को हालीशहर के 17 नंबर वार्ड में भाजपा कार्यकर्ता संग्राम सरकार का सिर फोड़ दिया गया. घटना में इलाके के एक तृणमूल कार्यकर्ता का हाथ होने का आरोप लगा था. शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










