ePaper

एसी खराब होने से घंटों परेशान रहे विमान यात्री

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
एसी खराब होने से घंटों परेशान रहे विमान यात्री

रनवे पर विमान टेकऑफ को तैयार था, लेकिन अचानक पायलट को ध्यान आया कि विमान की एयर कंडीशनर (एसी) काम नहीं कर रही है.

विज्ञापन

कोलकाता.रनवे पर विमान टेकऑफ को तैयार था, लेकिन अचानक पायलट को ध्यान आया कि विमान की एयर कंडीशनर (एसी) काम नहीं कर रही है. लिहाजा उसने विमान की उडान स्थगित कर इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी. हालात यह हो गयी कि निर्धारित समय पर विमान उड़ान नहीं भर सका. यात्री विमान में बैठकर एसी ठीक होने का इंतजार करते रहे. घटना गुरुवार की है. यात्री इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करने लगे. जानकारी के अनुसार स्पाईज जेट के विमान को गुरुवार सुबह 11.40 बजे कोलकाता से असम के तेजपुर रवाना होना था. सब कुछ ठीक था. विमान में चार केबिन क्रू के अलावा एक बच्चा और 82 यात्री सवार थे. लेकिन एसी काम नहीं कर रही थी, जबकि विमान रनवे संख्या 24 पर टेक ऑफ के लिए पहुंच गया था. लेकिन विमान के उड़ान नहीं भरने के कारण यात्री 11.40 बजे से दोपहर 12.20 तक विमान के दमघोंटू माहौल में बैठे रहे. बाद में यात्रियों को बताया गया कि अपराह्न तीन बजे विमान रवाना होगा. लेकिन जब यह समय भी पार कर गया, तो यात्री काउंटर पर जाकर विरोध करने लगे. तब भी एसी ठीक नहीं हुई. बाद में किसी तरह दूसरे विमानों से यात्रियों को रवाना किया गया.

कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिग

कोलकाता. एक यात्री के विमान में बेहोश हो जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी. यात्री का नाम अरब शेक आमिन गुलाम मोहम्मद (76) बताया गया है. वह एयर अरबियन की फ्लाइट संख्या 821 से शारजहां से बैंकाक जा रहा था. तभी कोलकाता जोन में उसकी तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी और बीमार यात्री का प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे अस्पाताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola