ब्रांडेड कंपनी का सीमेंट चुराने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

ब्रांडेड सीमेंट कंपनी का सीमेंट विभिन्न जगह पहुंचाने के नाम पर 45 लाख रुपये का सीमेंट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया है.
चेतला इलाके से दबोचा गया
कोलकाता. ब्रांडेड सीमेंट कंपनी का सीमेंट विभिन्न जगह पहुंचाने के नाम पर 45 लाख रुपये का सीमेंट चोरी करने के आरोप में पुलिस ने आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया है. घटना शेक्सपीयर सरणी थानाक्षेत्र की है. पुलिस ने उसे चेतला इलाके से पकड़ा है. वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए लॉजिस्टिक एजेंट के तौर पर काम करता है. रविवार को उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 25 जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. पुलिस के अनुसार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज करायी कि उनके एक एजेंट ने कंपनी से ट्रक पर सीमेंट लोड किया, लेकिन उसे सटीक जगह नहीं पहुंचाया. इसके कारण उन्हें करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. इस शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने आशुतोष सिंह को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










