सॉल्टलेक : नकदी समेत दस्तावेजों की चोरी, नौकरानी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने एक घर से नकदी समेत कई सामान व दस्तावेज चोरी करने के मामले में बुधवार को घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दुर्गा कर्मकार है.

विज्ञापन

कोलकाता.

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने एक घर से नकदी समेत कई सामान व दस्तावेज चोरी करने के मामले में बुधवार को घर की नौकरानी को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दुर्गा कर्मकार है.

पुलिस के मुताबिक, टेक्नोसिटी थाना क्षेत्र के निवासी डॉ अत्री भौमिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी कि उनकी मां रानी भौमिक और उनके बेटे के कमरे से नकद 17,555 रुपये, कुछ कीमती सामान और दस्तावेज चोरी हो गये हैं. शिकायत के बाद जांच के दौरान टेक्नोसिटी थाने की पुलिस को पता चला कि एक एजेंसी के जरिये उस घर में दुर्गा कर्मकार नाम की रूम मेड काम करती है.

इसके बाद पुलिस ने नौकरानी के घर जाकर उससे पूछताछ की, त��� अंत में उसने चोरी की बात को स्वीकार कर लिया. फिर पुलिस ने उसके पास से चुराया हुआ सभी सामान बरामद कर लिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola