नैहाटी स्टेशन से 24 किलो चांदी के साथ एक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 May 2017 8:40 AM

विज्ञापन

बड़ाबाजार से नदिया के आरामघाटा ले जा रहा था चांदी से भरा बैग कोलकाता. रविवार सुबह नैहाटी स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल ने भारी मात्रा में चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. चांदी का कुल वजन 24 किलो है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार आरोपी […]

विज्ञापन
बड़ाबाजार से नदिया के आरामघाटा ले जा रहा था चांदी से भरा बैग
कोलकाता. रविवार सुबह नैहाटी स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल ने भारी मात्रा में चांदी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. चांदी का कुल वजन 24 किलो है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार आरोपी का नाम लक्ष्मण चौधरी (34) है.
आरोपी नदिया जिले के आरामघाटा थानाअंतर्गत बाबुलपांडा का रहनेवाला है. लक्ष्मण को गिरफ्तार करनेवाले एसआई हरिशंकर प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह उसकी तैनाती प्लेटफॉर्म नंबर एक पर थी. इसी दौरान उनकी नजर लक्ष्मण पर नजर पड़ी. वह एक ट्रैवलिंग बैग लेकर स्टेशन के बाहर निकलने का प्रायस कर रहा था. बैग भारी होने के कारण उसे चलने में परेशानी हो रही थी.
भारी बैग देख कर उन्हें शक हुआ. लिहाजा उन्होंने उससे जानना चाहा कि बैग में क्या है. पहले तो लक्ष्मण बैग दिखाने पर आनाकानी करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने बैग खोल कर दिखाया. बैग में रखी चांदी का कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया. लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola