फरजी कंपनी बनाकर व्यापारी से ठग लिये 50 लाख
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2017 8:29 AM
कोलकाता: कागजातों में फरजी कंपनी बनाकर महाराष्ट्र के एक व्यापारी से 50 लाख रुपये ठग लेने के आरोप में लालबाजार के धोखाधड़ी विभाग की टीम ने अजय कुमार नायडू उर्फ अट्टाडा सीताराम नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वह बेहला का रहनेवाला है. उसे बुधवार रात को बउबाजार इलाके के चांदनी मेट्रो स्टेशन के […]
इसके बाद जांच शुरू की, तो पता चला कि कंपनी व उस व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं है. पूरी कंपनी फरजी निकली. निदेशक को फोन करने पर वह भी बंद था. इसके बाद उन्होंने हेयर स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया. उसने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि नाम कागजों में फरजी कंपनी तैयार करने के बाद नाम बदलकर उसने महाराष्ट्र की कंपनी के साथ ठगी की थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










