सिलीगुड़ी: ऑनलाइन ठगी का एक और मामला आया सामने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Apr 2017 8:58 AM
सिलीगुड़ी. लगातार जागरूकता अभियान चलाये जाने के बाद भी ऑनलाइन ठगी का मामला कम नहीं हो रहा है. बीच-बीच में किसी न किसी के बैंक खाते से रुपये गायब होने की खबर मिलती रहती है. सिलीगुड़ी में एक बार फिर से इसी प्रकार ऑन लाइन ठगी की घटना हुई है. सिलीगुड़ी थाना अंतर्गत घुघुमारी की […]
यह घटना बुधवार की है. सुबह इसकी शिकायत आशीघर पुलिस पोस्ट में दर्ज करायी गई. पीड़ित महिला सरस्वती दास तथा उनके बेटे नवीन दास के खाते से ये पैसे उड़ाये गये हैं. उन्होंने बताया है कि बुधवार को बैंक मैनेजर का परिचय देकर एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया. केवाईसी नहीं होने की वजह से उनके बैंक खाते तथा एटीएम कार्ड को ब्लॉक करने की बात कही.
यह समस्या नहीं हो, इसके लिए फोन करने वाले ने उनसे एटीएम तथा सीबीबी की मांग की. उन्होंने बता दिया. उसके बाद ही विभिन्न ऑनलाइन साइट से खरीददारी कर उनके खाते से भुगतान कर दिया गया है. करीब 60 हजार रुपये का चूना लगा है. पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन ठगी को लेकर एक शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










